बूंदी। शहर के नैनवा रोड स्थित कुडोस इंटरनेशनल स्कूल की ओर से एक मैरिज गार्डन में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के नन्ने मुन्ने बालक-बालिकाओं ने अपने अभिभावकों के साथ बाल मेले का आनंद लिया। मेलें में बालक बालिकाओं व स्कूल स्टाफ ने तरह-तरह की स्टाले सजाई, जहां पकौड़ी, गुपचुप, चाट कार्नर बनाए, झूलों व मिक्की माउस का जमकर मजा लिया व बालक-बालिकाओं ने संगीत की धुनों पर डांस भी किया । बालक-बालिकाओं के लिए मनोरंजन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई । बाल मेले में मौजूद अभिभावक भी बच्चों के साथ उत्साह पूर्वक शामिल हुए। कुडोस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर रसींदर पाल सिंह, प्रिंसिपल डंा कुलजीत कौर की देखरेख में आयोजित किए गए बाल मेले के आयोजन की अभिभावकों ने खूब सराहना की।
यह भी पढ़े :कई बैंकों में नहीं पहुंची स्याही, जहां पहुंची वहां भीड़ कमयह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार