Children do not attend school due to fear of currant school-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूल के बाहर दूसरे दिन भी गिरा रहा करंट का तार, स्कूल नहीं आए बच्चे

khaskhabar.com: बुधवार, 06 सितम्बर 2017 09:24 AM (IST)
स्कूल के बाहर दूसरे दिन भी गिरा रहा करंट का तार, स्कूल नहीं आए बच्चे
उदयपुर/जयसमंद। जावरमाइंस थाना क्षेत्र के रेला उच्च प्राथमिक स्कूल के पास बिजली तार गिरने से हुए हादसे में मौत के एक दिन बाद भी लाइन को सही नहीं किया गया है। रेला गांव में बिजली बंद रहने से तीन सौ से अधिक घर अंधेरे में रहे। मंगलवार सुबह सिंगल लाइन से बिजली की आपूर्ति की गई। इधर, गिरे हुए तार को सही नहीं करने के कारण कई बच्चे स्कूल तक नहीं जा सके। स्कूल में नामांकन 333 बच्चों का है लेकिन भय से 200 से अधिक बच्चे स्कूल नहीं आए। पोषाहार बनाने वाली महिला की मौत होने के कारण स्कूल में पोषाहार भी नहीं बन पाया। इधर मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष है और स्कूल के पास से लाइन हटाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि सोमवार को पोषाहार बनाने उपला फला निवासी (33 साल) गंगा पत्नी हकरा मीणा स्कूल जा रही थी। बिजली तार उस पर गिर जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। वहीं हादसे के दौरान वहां खड़ी वाली पत्नी थावरा मीणा (35 साल), तुलसी पत्नी कैलाश मीणा (27 साल) सहित छात्र करण पुत्र कैलाश मीणा (7 साल) गंभीर रूप से झुलस गए थे।
सहायक अभियंता उमेश पालीवाल ने बताया कि लेबर नहीं मिलने से कार्य नहीं हो पाया। बुधवार को लेबर सेट करके लाइन सहित क्षेत्र मे झुके हुए खंभे सही किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement