Child line Will be with Operation Milap of Police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस के ऑपरेशन मिलाप में साथ रहेगी चाइल्ड लाइन

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 मई 2017 11:10 PM (IST)
पुलिस के ऑपरेशन मिलाप में साथ रहेगी चाइल्ड लाइन
बीकानेर। चाइल्ड लाइन बीकानेर कार्यालय में जिला पुलिस की ओर से चलाए जाने वाले ऑपरेशन मिलाप अभियान के संबंध में बैठक हुई। जिला समन्वयक चेनाराम विश्नोई ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलो में पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश एवं नाबालिग बच्चों द्वारा भिक्षावृत्ति के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मिलाप’ 15 मई से 15 जून 2017 चलाया जाएगा। इसमें बीकानेर जिले के विभिन्न होटल, ढाबा, फैक्ट्री, मिल, मंदिर, मजिस्द, उद्योग, व्यावसायिक क्षेत्र के साथ सुबह-शाम लगने वाले ठेलों पर काम करने वाले बच्चों की चाइल्ड लाइन टीम द्वारा स्क्रेनिंग कर मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ के सहयोग से बाल श्रम मुक्त करवाकर पुनर्वास और परिवार से पिछड़े बच्चों को परिवार से मिलाने का प्रयास किया जाएगा। चाइल्ड लाइन की जिला काउंसलर प्रीति यादव ने बैठक में विचार व्यक्त किए। बैठक में चाइल्ड लाइन टीम सदस्य खेमाराम जल, पूनमचंद, राकेश कुमार, रेखा सिद्व एवं अन्नी कुमारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement