Chief Shivaratri festival will launch the governor come to conclusion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री करेंगे शिवरात्रि मेले का शुभारंभ, समापन पर आएंगे राज्यपाल

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 7:37 PM (IST)
मुख्यमंत्री करेंगे शिवरात्रि मेले का शुभारंभ, समापन पर आएंगे राज्यपाल
मंडी(बीरबल शर्मा)। सात दिन चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 25 फरवरी को करेंगे। उस दिन माधो राय की पहले जलेब निकलेगी जिसमें शामिल होकर मुख्यमंत्री इस मेले की विधिवत शुरूआत करेंगे। यह जानकारी देते हुए शिवरात्रि मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि समापन पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत आएंगे व आखिरी जलेब में शामिल होकर मेले का विधिवत समापन करेंगे। मध्य जलेब 28 फरवरी को होगी जिसमें स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह शरीक होंगे व कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए अधिकांश प्रमुख देवता अपने-अपने स्थलों से मंडी के लिए रवाना हो गए हैं। 6 सांस्कृतिक संध्याएं होगी जो पड्डल मैदान में होंगी। इनमें नामी गिरामी कलाकार आएंगे तथा पहाड़ी कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मेले के द्वारा देश भर के ग्रामीण दस्तकारों के उत्पादों पर आधारित सरस मेला भी शहर की इंदिरा मार्केट पर लगाया जाएगा। मेले को सुरक्षा व यातायात की दृष्टि से 6 सेक्टरों में बांटा गया है। मंडी शहर के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाए गए हैं। इसके अलावा इस बार भी शिवरात्रि के निमंत्रण पत्र मंडयाली भाषा में होंगे तथा नियंद्रा के नाम से इन्हें बनाया गया है। इसमें मंडी की संस्कृति लिखणू को विशेष रूप से उकेरा गया है। यह अपने आप में एक संग्रहणीय दस्तावेज बन गया है। देव ध्वनि लिम्का बुक में
पिछली बार शिवरात्रि मेले में 1806 बजंतरियों द्वारा एक साथ एक ही स्थान पर अपनी कला का जो प्रदर्शन देव ध्वनि के नाम से किया गया था वह एक राष्ट्रीय रिकार्ड बन गया है और इसका नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने बताया कि इस बारे में प्रमाणपत्र मिल गया है जो एक बड़ी उपलब्धि है। इस बार भी देव ध्वनि होगी। इसका आयोजन 26 फरवरी को होगा और इस बार अपना ही रिकार्ड तोडऩे का प्रयास होगा। कोशिश होगी कि इस बार 2 हजार से अधिक बजंतरी इसमें शामिल होकर देव ध्वनि करें। रिकार्ड का यह प्रमाणपत्र लिम्का बुक आफ रिकार्ड के एडीटर विजय घोष द्वारा जारी किया गया है।

[# ऐसे करें पूजा, घर में कभी नहीं आएगी धन की कमी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement