Chief Secretary Reviews Progress of MoUs Signed Under Rising Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य सचिव ने की राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू की प्रगति की समीक्षा

khaskhabar.com: शनिवार, 28 नवम्बर 2026 4:32 PM (IST)
मुख्य सचिव ने की राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू की प्रगति की समीक्षा
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शनिवार को शासन सचिवालय में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हुए एमओयू की प्रगति एवं उनके क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़े निवेश समझौतों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें तथा प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की स्थिति का सत्यापन कर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन निवेश प्रस्तावों में भूमि आवंटन की आवश्यकता नहीं है, उनमें तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हें शीघ्र धरातल पर उतारा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि एमओयू का प्रभावी क्रियान्वयन हो। उन्होंने कहा कि आगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जिन प्रकरणों में स्वीकृति दी जानी है, उनमें अनावश्यक विलंब न हो और उन्हें शीघ्र अनुमोदित किया जाए। बैठक में विभागवार निर्धारित लक्ष्यों एवं उनके विरुद्ध अर्जित प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निवेश प्रस्तावों से जुड़े प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाई जाए।इस अवसर पर संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement