Chief Minister welcomes 21 families joining BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम ने 21 परिवारों का भाजपा में शामिल होने पर किया स्वागत

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 9:23 PM (IST)
सीएम ने 21 परिवारों का
भाजपा में शामिल होने पर किया स्वागत
धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर सिराज विधानसभा क्षेत्र के गतु पंचायत के 21 परिवारों ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मुख्यमंत्री से भेंट कर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। इनमें ग्राम पंचायत गतु के पूर्व प्रधान जय सिंह ठाकुर, शवान के खेम सिंह, जय सिंह, जालम राम, तथा रणजीत राणा, बुगां के शेर सिंह, रोशन लाल, ज्ञान सिंह, बुद्धि सिंह, वीर सिंह, तिलक राज तथा अमेश कुमार, कांढा के सन्नी कुमार, फ्राज गांव के उमग राम व नारायण सिंह, गतु के चैन राम व ज्ञान सिंह, शराण के देश राज, करशूट के तुलसी राम व प्रकाश चन्द तथा नाग चपालान्दू के कारदार सूरत राम शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी परिवारों का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूर्ण सम्मान दिया जाएगा और उनके पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र में चल रही विकास गतिविधियों को और बल मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement