Advertisement
मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

मुख्यमंत्री इसके पश्चात विद्याधर नगर स्थित अन्त्योदय के प्रणेता पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की समाधि स्थल पहुंचे। यहां पर उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ पौधारोपण भी किया। शर्मा ने कहा कि स्व. शेखावत की कार्यप्रणाली लोकहितकारी एवं मूल्यों पर आधारित रही।
इसके बाद शर्मा ने सहकार भवन के पास महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने वंचितों में शिक्षा एवं समाज सुधार की अलख जगाने में प्रमुख भूमिका निभाई। हमारी सरकार भी उन्हीं मजबूत आदर्शों के साथ प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


