Chief Minister Manohar Lal will inaugurate Heritage Heritage Village-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे ‘विरासत’ हेरिटेज विलेज उद्घाटन

khaskhabar.com: शनिवार, 30 नवम्बर 2019 9:42 PM (IST)
मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे ‘विरासत’ हेरिटेज विलेज उद्घाटन
चंडीगढ़। कुरूक्षेत्र में चल रहे अंन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा की संस्कृति का जीवन्त स्वरूप ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में 3 से 8 दिसंबर 2019 तक देखने को मिलेगा। यहां पर हरियाणा का ‘विरासत’ हेरिटेज विलेज स्थापित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 3 दिसंबर को करेंगे। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ गगनदीप सिंह ने बताया कि हरियाणवी संस्कृति को गीता महोत्सव में नए स्वरूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। हरियाणा के लोक पारम्परिक काम-धन्धों के अतिरिक्त हरियाणवी लोक नृत्यों के अलग-अलग स्वरूप ‘विरासत’ हेरिटेज विलेज में देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की संस्कृति का इतिहास हजारों साल पुराना है। इस हेरिटेज-विलेज में हरियाणा के गांवों की पूरी झांकी पर्यटकों के लिए 3 दिसंबर को देखने के लिए उपलब्ध होगी। विरासत हेरिटेज विलेज में हरियाणवी खान-पान, हरियाणवी काम-धन्धे, हरियाणा के गांवों की झलक, हरियाणा से जुड़े हुए किस्से कहानियों के साथ-साथ हरियाणवी वेश-भूषा का समागम पर्यटकों को देखने को मिलेगा। इसके साथ ही हरियाणवी लोकजीवन से जुड़ी हुई अनेक झांकियां भी विरासत हेरिटेज विलेज में देखने को मिलेंगी। उन्होंने बताया कि 3 से 8 दिसंबर तक विरासत हेरिटेज विलेज में 100 से अधिक हरियाणवी कलाकार अपनी प्रतिभा के माध्यम से हरियाणवी कला एवं संस्कृति को मंच पर प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 8 बजे तक जारी रहेंगे। इसके अतिरिक्त विरासत हेरिटेज विलेज में अनेक हरियाणवी खेल भी आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement