Chief Minister Manohar Lal tribute Shahid Hari Singh for reaching Rajgad Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजगढ़ में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शहीद हरि सिंह को दी श्रद्धांंजलि

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 7:21 PM (IST)
राजगढ़ में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शहीद हरि सिंह को दी श्रद्धांंजलि
शहीद हरी सिंह के परिवार में माता पिस्ता देवी, पत्नी राधा बाई व 10 माह का बेटा लक्ष है। मुख्यमंत्री शहीद हरी सिंह के परिवार से मिलें तथा अपनी सवेंदना व्यक्त की। इस मौके पर शहीद परिवार को 50 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है, जिसमें साढे 17 लाख रुपये शहीद की पत्नी, साढ़े 17 लाख रुपये उनके पुत्र व 15 लाख रुपये शहीद की मां के खाते में आरटीजीएस द्वारा डाल दिये गये है। वहीं शहीद की वीरांगना को नौकरी देने का भी वादा किया। इस अवसर पर विधायक टेकचंद, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ० अरविन्द यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, सफाई कर्मचारी आयोग के उप-प्रधान कृष्ण कुमार, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक रतनेश बंसल, जिला भाजपा महामंत्री अमित यादव, पूर्व मंत्री डॉ. एम.एल.रंगा, बलजीत यादव, नीतू पार्षद, रोहन पार्षद, ईश्वर सिंह, सुभाष यादव, आरएस पटेल, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, डीसी अशोक कुमार शर्मा, एसपी राहुल शर्मा, एसडीएम बावल कुशल कटारिया, रेवाड़ी एसडीएम जितेन्द्र कुमार, जिला सैनिक बोर्ड की सचिव ले. कर्नल सरिता यादव, तहसीलदार मनीष भी उपस्थित रहे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement