Chief Minister Manohar Lal tribute Shahid Hari Singh for reaching Rajgad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजगढ़ में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शहीद हरि सिंह को दी श्रद्धांंजलि

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 7:20 PM (IST)
राजगढ़ में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शहीद हरि सिंह को दी श्रद्धांंजलि
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को रेवाड़ी जिले के गांव राजगढ़ में पहुंचकर शहीद हरि सिंह को श्रद्धांंजलि दी तथा परिवार का ढांढस बंधाया। शहीद हरि सिंह की शहादत पर संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के रणबांकुरों ने जरूरत पडऩे पर हमेशा देश की माटी के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी दी है और हम इस पर गर्व करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस वीरता के साथ भारतीय सैनिक देश के दुश्मनों का सामना कर रहे हैं, उसी भावना के साथ पूरा देश सैनिकों के इस जज्बे को सलाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि श्रीनगर के पुलवामा पिगलीना नामक स्थान पर सेना ने कोरडन और आपरेशन चलाया जिसमें 55-आरआर बटालियन के एक अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गये, जिसमें सिपाही हरि सिंह पुत्र अगडी सिंह निवासी राजगढ़ जिला रेवाड़ी के बहादुर सिपाही ने वीरता से लड़ते हुए अपने प्राणो की आहुति दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement