Chief Minister Jai Ram Thakur released poetic CD Pulwama tribute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने काव्यात्मक सीडी 'पुलवामा श्रद्धांजलि' का विमोचन किया

khaskhabar.com: बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 6:26 PM (IST)
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  ने काव्यात्मक सीडी 'पुलवामा श्रद्धांजलि' का विमोचन किया
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को यहां काव्यात्मक सीडी ‘पुलवामा श्रद्धांजलि’ का विमोचन किया। पुलवामा शहीदों को समर्पित इस काव्यात्मक सीडी को कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां के लेखक संजीव महाजन ने लिखा है। सीडी का संगीत मोहन दत्त शर्मा ने दिया है, जबकि आवाज़ प्यार चंद की है। मुख्यमंत्री ने सीडी के निर्माता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य उन शहीदों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने आतंकवाद की घटना के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि पुलवामा घटना में 40 जवानों ने शहादत पाई, जिनमें नगरोटा सूरियां के धेवा गांव के शहीद तिलक राज भी शामिल थे। विधायक अर्जुन सिंह और होशियार सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement