Chief Minister inaugurated and inaugurated crores of rupees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने किए करोड़ों के उदघाटन और शिलान्यास

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जुलाई 2017 6:20 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने किए करोड़ों के उदघाटन और शिलान्यास
मंडी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने सुंदरनगर दौरे के दौरान मंगलवार को करोड़ों के उदघाटन व शिलान्यास किए। सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर के माध्यम से बहुतकनीकी सुंदरनगर के खेल के मैदान में उतरे। इसके उपरांत उन्होंने बहुतकनीकी संस्थान के छात्रों के करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनने वाले छात्रावास का शिलान्यास किया। इससे पूर्व बहुतकनीकी संस्थान में छात्राओं के छात्रावास की सुविधा थी मगर छात्रों के लिए इस प्रकार की सुविधा नहीं थी। छात्रावास का शिलान्यास करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने सुंदरनगर थाने के करीब 4 करोड़ 64 लाख की लागत से नवनिर्मित भवन का उदघाटन किया। सुंदरनगर थाने से ही मुख्यमंत्री ने स्तरोन्नत पुलिस थाना जंजैहली तथा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी कार्यालय करसोग का लोकार्पण भी किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement