Advertisement
मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से जवानों को नाश्ता परोसा

बीकानेर में बनेगा शहीद स्मारक
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सम्मान में बीकानेर में 20 लाख रुपए की लागत से शहीद स्मारक बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन आवंटित कर दी गई। शीघ्र ही इसका निर्माण प्रारम्भ किया जाएगा। प्र्रहरी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने शहीदों की विधवाओं और शौर्य चक्र विजेताओं को आवंटित भूमि के खातेदारी अधिकार भी प्रदान किए। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि शहीदों के परिजनों के प्रति अतिरिक्त संवदेनशीलता रखते हुए प्राथमिकता से इनके बरसों पुराने प्रकरणों का निस्तारण कर खातेदारी अधिकार दिए गए हैं। बीएसएफ के डीआईजी यशवंत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले भी जवानों को अपेक्षित सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की हौसला अफजाई उन्हें और सतर्कता से काम करने के लिए प्रेरित करेगी। सीमा सुरक्षा बल के जवान देश की सीमाओं पर कोई आंच नहीं आने देंगे।
मुख्यमंत्री ने जवानों से मुलाकात की और उनके साथ नाश्ता किया। उन्होंने अपने हाथों से जवानों को नाश्ता परोसा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


