Chief Minister Ashok Gehlot said, Development is not possible without a strong economy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मजबूत अर्थव्यवस्था के बिना विकास संभव नहीं: अशोक गहलोत

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 दिसम्बर 2019 4:03 PM (IST)
मजबूत अर्थव्यवस्था के बिना विकास संभव नहीं: अशोक गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की का आधार वहां की अर्थव्यवस्था होती है। मजबूत अर्थव्यवस्था के बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने देश के वर्तमान आर्थिक हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन विषम परिस्थितियों में राजस्थान सरकार ने राजस्थान औद्योगिक विकास नीति, एमएसएमई एक्ट, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2019 सहित उद्योग क्षेत्र के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं, जो निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे। गहलोत मंगलवार को बिड़ला आॅडिटोरियम में चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट्स के राष्ट्रीय सेमिनार ’प्रकर्ष’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन की नीति के साथ काम कर रही है। सीए जगत की भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका है। आपके सुझाव गुड गवर्नेंस और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मददगार साबित हो सकते हैं।
सामाजिक सुरक्षा योजनाएं बढ़ाती हैं लोगों की क्रय क्षमता:

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मनरेगा सहित सामाजिक सुरक्षा की कई योजनाएं संचालित की गई, जिनसे लोगों की क्रय क्षमता बढ़ी। कई बार इन योजनाओं पर प्रश्न खड़े किए गए, लेकिन गरीबों की जेब में जब तक पैसा नहीं पहुंचेगा और उनकी परचेजिंग पावर नहीं बढ़ेगी तो अर्थव्यवस्था में मंदी का माहौल दूर नहीं हो सकता। बेहतर अर्थव्यवस्था के लिए लोगों की क्रय क्षमता बढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह की नीतियों को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। देश धर्म नहीं संविधान के आधार पर चलते हैं।
गहलोत ने कहा कि देश धर्म के आधार पर नहीं बल्कि संविधान के आधार पर चलते हैं। संविधान के आधार पर ही सरकारें बनती हैं। अगर धर्म के आधार पर देश चलते तो पाकिस्तान के दो टुकड़े नहीं होते। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ें और उसकी भावना के अनुरूप देश को आगे ले जाने में अपना सहयोग करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement