Advertisement
मजबूत अर्थव्यवस्था के बिना विकास संभव नहीं: अशोक गहलोत

गहलोत ने सीए जगत में राजस्थान की विशेष पहचान होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राजस्थान का सौभाग्य है कि यहां के सीए देशभर में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की माटी में ही ऐसी बात है कि बजाज, सिंघानिया, बिड़ला सहित यहां से निकले कई घरानों ने उद्योग क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है और आज देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।
जयपुर सिटीजन फोरम के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार गुड गवर्नेंस की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जन घोषणा पत्र में किए गए अपने वादों के मुताबिक उद्योग क्षेत्र के लिए एमएसएमई एक्ट, एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल सहित कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
कार्यक्रम को आईसीएआई की जयपुर ब्रांच के चेयरमैन लोकेश कासट, सेन्ट्रल काउंसिल के मेम्बर सीए प्रकाश शर्मा एवं जयपुर के ब्रांच के सचिव कुलदीप गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आईसीएआई के पदाधिकारी प्रमोद कुमार बूब, सतीश कुमार गुप्ता सहित देशभर से आए चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट्स और सीए विद्यार्थी उपस्थित थे।
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



