Chief Minister approved – 6 months increase in the posts of temporary junior residents-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी — अस्थाई जूनियर रेजिडेंट के पदों में 6 माह की अभिवृद्धि

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 सितम्बर 2023 6:20 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी —
अस्थाई जूनियर रेजिडेंट के पदों में 6 माह की अभिवृद्धि
जयपुर,। राज्य में आमजन को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मार्च, 2023 में सितम्बर, 2023 तक के लिए सृजित अस्थाई जूनियर रेजिडेंट के 350 पदों को 6 माह के लिए बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पदों की 6 माह अभिवृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह अभिवृद्धि चिकित्सा महाविद्यालय जयपुर के पदों में की गई है। अब चिकित्सा महाविद्यालय जयपुर द्वारा इस अवधि में पदों पर आवश्यकतानुसार पदस्थापन किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement