Charu Singh will campaign for RLD-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रालोद के चुनाव प्रचार को और गति देंगी चारू सिंह !

khaskhabar.com: रविवार, 29 जनवरी 2017 11:37 PM (IST)
रालोद के चुनाव प्रचार को और गति देंगी चारू सिंह !
बागपत। राजनीतिक वजूद की लडाई लड रहे राष्ट्रीय लोकदल के चुनाव प्रचार को ओर गति देने के लिए चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी के साथ जयंत की पत्नी चारू सिंह भी चुनावी रणक्षेत्र में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जयंत चौधरी की पत्नी चारू सिंह सोमवार को बागपत के छपरौली विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। इस दौरान वह बडौत, छपरौली, रमाला आदि सहित क्षेत्र की सभी बडी पंचायतों में जाएंगी और लोगों से संवाद कायम करेंगी। चारू चौधरी अभी तक राजनीतिक रणभूमि से कुछ दूर ही रहीं है, हालांकि लोकसभा चुनावों में उन्होंने अपने ससुर के लिए वोट जरूर मांगे थे।

[@ UP ELECTION: पढ़ें, आखिर क्यों अखिलेश के करिश्मे के सामने नतमस्तक हो गई कांग्रेस]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement