Advertisement
देश का फाइनेंशियल आधार स्तम्भ होता है चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट

दूसरे सत्र में ज़ी बिजऩेस के प्रबंध संपादक सीए अनिल सिंघवी ने स्टॉक मार्केट में अलग अलग तरह के निवेश से संपत्ति निर्माण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 44 वर्षों में स्टॉक मार्केट 720 गुना हो गया। उनके अनुसार अभी तो ये शुरुआत है, हमारे देश और मार्केट की रफ़्तार भविष्य में बनी रहेगी। उन्होंने कहा, अगर आप एक निवेशक है तो आने वाली पीढिय़ों के लिए निवेश करें। अगर आप मार्केट और अपनी सोच नहीं बदल सकते तो आप अपना एक्शन बदलिए। उन्होंने पब्लिक सेक्टर कम्पनीज़, फार्मा, रियल एस्टेट, इंफ्ऱा, आईटी सेक्टर में तेज़ी की उम्मीद जताई। उन्होने कहां कि चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट देश का फाइनेशियल आधार स्तम्भ होता है। उन्होंने सभी से एसआईपी में निवेश करने के लिए कहा।
कांफ्रेंस के अंतिम सत्र में सीए उमेश शर्मा ने सीए फ़म्र्स की नेटवर्किंग और मैनेजमेंट पर ज़ोर दिया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करके उस पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
इनका हुआ सम्मान
समापन समारोह में सीए विमल सुराना, अंशुल मोगरा, ध्रुव शाह, राजन बया, दिनेश कोठारी, सौरभ गोलछा, तुलसीराम डांगी, अंकित जैन , धवलक्षी जैन, शैलेश माहेश्वरी, आशीष ओस्तवाल, हितेन्द्र शर्मा, सुमित पाल सिंह, रोहन मित्तल, दीपक एरन, हिमांशु लोढ़ा, कर्णिका नागोरी का सम्मान किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


