Chandsen School celebrated the 8th National Nutrition Month Awareness Day.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चांदसेन विद्यालय में मनाया गया अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह जागरूकता दिवस

khaskhabar.com: बुधवार, 17 सितम्बर 2025 12:40 PM (IST)
चांदसेन विद्यालय में मनाया गया अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह जागरूकता दिवस
लालसोट । उपखंड के चांदसेन ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान राजस्थान एवं सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के अंतर्गत बीएमआई मापन एवं मोटापा-एनीमिया रोकथाम पर जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पीईईओ शम्भूलाल मीना ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को एनीमिया की पहचान, रोकथाम के उपाय एवं कुपोषण से होने वाली अन्य बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए। सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार ने विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को आहार विविधता अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की सलाह दी। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य रेनू शर्मा, व्याख्याता अनीता शर्मा, लोकेश शर्मा, कमलेश बैरवा, दिनेश कुमार पारीक, कैलाश प्रसाद मीणा पालुन्दा, बिजेन्द्र शर्मा, रमेश चंद मीणा, पुष्पा मीणा, केसंती मीणा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कंपनी प्रतिनिधि द्वारा छात्र-छात्राओं के बीएमआई मापन रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement