Advertisement
नवीनता, अनुसंधान और विकास केंद्र के लिए टाटा टेक्नोलॉजी और आईकेपीटीयू में एमओयू

डीके तिवाड़ी ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में ऐसी हिस्सेदारी तकनीकी शिक्षा के मानक को और ऊंचा उठाएगी, जिससे पंजाब के लिए उत्पादन क्षेत्र में निवेश के रास्ते को साफ किया जा सके।
आईकेजीपीटीयू के उप-कुलपति डॉ. अजय के. शर्मा ने कहा कि पंजाब में शिक्षा का खुशनुमा माहौल सृजने के हमारे सपनों के लिए इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अग्रणी टाटा टेक्नोलॉजी सबसे सही कंपनी है। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों की स्थापना से राज्य में रोजगार, निवेश और उद्यमियों को भरपूर समर्थन मिलेगा।
इस एसोसिएशन संबंधी बोलते हुए आनन्द भादे, अध्यक्ष, ए.पी.ए.सी. सेल्ज, ग्लोबल मार्केटिंग और कम्यूनिकेशन, टाटा टेक्नोलॉजी ने बताया कि यह केंद्र पंजाब के एक लाख विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेंगे। इस प्रयास में पीटीसी, एमएससी सॉफ्टवेयर आदि कंपनियों द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है। इन केंद्रों में आगे प्रोडक्ट डिजाइन और विकास, डोमेन एक्सप्लोरेशन, मैकाट्रोनिक्स और आईओटी और एडवांस इंटेग्रेटिड उत्पादन केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


