khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 6:08 PM (IST)
चण्डीगढ़। चंडीगढ़ में एमसी चुनाव 2016 भारत के संविधान मौजूदा अधिनियम नियम विनियमन के विपरीत आयोजित किया गया है। आज बहुत सारे प्रत्याशी इस अवैध चुनाव, जो कि लोकतंत्र की हत्या के रूप में घटित हुआ, उसके खिलाफ एकजुट हुए। 30 से ज्यादा उमीदवारों ने अविनाश सिंह, अध्यक्ष प्रवासी भलाई संगठन के नेतृत्व में तथ्यों का खुलासा करने के लिए संगठित रुप से विरोध दर्ज कराने हेतु संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। सभी उम्मीदवार 18 दिसंबर को सम्बंधित अधिकारी और इसके बाद 19 दिसंबर को राज्य निर्वाचन आयुक्त के पास ईवीएम के साथ छेड़खानी होने के संदेह के तहत शिकायत दर्ज कराने भी पहुंचे और ईवीएम, स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के लिए और ईवीएम स्ट्रांग रूम की सील, पैकिंग प्रक्रिया का निरीक्षण करने के लिए ईवीएम के साथ जाने की अनुमति देने की मांग की। उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सभी उमीदवारों की मांग को नजरंदाज किया। उन्हें बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ईवीएम सीलिंग की प्रक्रिया का निरीक्षण करने, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने, स्ट्रांग रूम की सीलिंग के समय उपस्थिति देने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने मतों की ईवीएम सील नहीं दिखाने, गिनती के समय उम्मीदवारों की मौजूदगी नहीं होने और कुछ पलों में ही गिनती पूरी करने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने इस चुनाव को अवैध घोषित करने की मांग की और ऐसा नहीं होने पर हाईकोर्ट जाने की बात कही। इस मौके पर राजेश कुमार (वार्ड नं.11), रविंदर कुमार (वार्ड नं.14), दलीप कुमार (वार्ड नं.23), तरसेम मित्तल (वार्ड नं.18), सुमन देशवार (वार्ड नं.12), नरेश चालिया (वार्ड नं.14), जसपाल सोनी (वार्ड नं.22), कमलजीत सिंह (वार्ड नं.14), संजय कुमार (वार्ड नं.20), परवीन कुमार (वार्ड नं.19), जसपाल सिंह (वार्ड नं.25), पूनम (वार्ड नं.06), कमल कुमार (वार्ड नं.19), धरमपाल सिंह (वार्ड नं.11), चरणजीत पाल (वार्ड नं.26), एच एस नगर (वार्ड नं.25), अमित शर्मा (वार्ड नं.26), लेख पाल (वार्ड नं.24), मलकीत सिंह (वार्ड नं.25), नेत राम (वार्ड नं.26), ब्रिज पाल (वार्ड नं.23), रीना देवी (वार्ड नं.19), परमिंदर कुमार (वार्ड नं.24), राकेश कुमार (वार्ड नं.24), शिव कुमार (वार्ड नं.24), कमलेश कुमार (वार्ड नं.20), गुरुदेव यादव (वार्ड नं.20), पूजा (वार्ड नं.12), आशा देवी (वार्ड नं.13) और सुचिंदर कुमार (वार्ड नं.14) भी मौजूद रहे।