chairman designate inter-state water distribution review rohitashv Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोहिताश्व शर्मा अंतरराज्यीय जल वितरण समीक्षा सेल के अध्यक्ष मनोनीत

khaskhabar.com: रविवार, 04 दिसम्बर 2016 6:04 PM (IST)
रोहिताश्व शर्मा अंतरराज्यीय जल वितरण समीक्षा सेल के अध्यक्ष मनोनीत
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पूर्व परिवहन मंत्री रोहिताश्व शर्मा को राजस्थान स्तर पर विभिन्न अंतरराज्यीय जल वितरण सम्बन्धित समस्याओं की समीक्षा करने के लिए गठित सेल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। शर्मा 3 बार विधायक रह चुके हैं। अंतरराज्यीय जल विवादों के चलते इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभिन्न प्रदेशों के साथ हुए जल वितरण समझौतों के बारे में यह सेल विचार-विमर्श कर विवादों का हल करने की दिशा में काम करेगी। मनोनयन के बाद रोहिताश्व शर्मा ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार प्रकट किया है और कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने उन पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी दी है उसे वे निष्ठापूर्वक निभाएंगे। खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement