centre state minister rao indrajit singh doing rally for prestige-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वर्चस्व के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह कर रहे है रैली

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 4:34 PM (IST)
वर्चस्व के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह कर रहे है रैली
रेवाड़ी। 16 नवंबर को केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा रेवाड़ी मे की जाने वाली शहीद सम्मान रैली को लेकर पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने निशाना साधा है और कहा है की वो वर्चस्व के लिए कार्यक्रम कर रहे है क्योंकि इस कार्यक्रम में उनके विधायक को ही निमंत्रण नही मिला है। लेकिन वो तो हर साल रेंजांगला शहीद सम्मान समारोह का आयोजन करते है। गौरतलब है कि केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह हुडा ग्राउंड में शहीद सम्मान रैली कर रहे है जिसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर सहित कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। वहीं 18 नवंबर को पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव रेंजांगला शहीद सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे है जिसमे लालू यादव ,अशोक तंवर ,कुमारी शैलजा और किरण चौधरी शिरकत करेंगी । यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement