बारां । शहर के आराध्य श्री कल्याणराय मंदिर पर सुरक्षा की दृष्टि से व्यापार महासंघ की पहल पर बारां कृषि उपज मंडी के एक दानदाता द्वारा चार सीसी टीवी कैमरें तथा आपात विद्युत व्यवस्था के लिए इनवर्टर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल ने बताया कि शहर के मध्य स्थित श्री कल्याणराय मंदिर पर बारां शहर सहित जिले भर के दर्शनार्थियों एवं विशेष त्यौहार पर्वो पर बढती भीड को देखते हुए असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तीसरी आंख की नजर को लेकर कृषि उपज मंडी के प्रमुख व्यवसायी राधेश्याम गोयल की धर्मपत्नी सीतादेवी गोयल की प्रेरणा से पुत्र मनोज गोयल तथा दीपक गोयल ने मंदिर परिसर में चार स्थानों पर सीसी टीवी कैमरें एवं इनवर्टर के लिए व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल को अपनी सहमति दी हे। खंडेलवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में सीसी टीवी कैमरे लगाने का कार्य सोमवार से शुरू हो जाएगा। सीसी टीवी कैमरे लगने के बाद श्रीजी मंदिर से लेकर छोटा सर्राफा, चैमुखा से लेकर खत्रियों के मंदिर तक सर्राफा व मेन बाजार, चूडी बाजार पूरा इलाका सीसी टीवी कैमरों की रेंज में आ जाएगा।