सीबीआइ कार्यवाहक प्रमुख राकेश अस्थाना एक बार
फिर चर्चा में
khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 11:38 AM (IST)
आगरा। देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी के
कार्यवाहक प्रमुख राकेश अस्थाना का ताजनगरी आगरा से भी रिश्ता रहा है। राकेश
अस्थाना ने शहर के सेंट जोंस कॉलेज से एमए इतिहास की पढ़ाई की थी। यहीं पर अध्ययन
के बल पर उन्होंने आइपीएस की परीक्षा पास की। इसी कारण से वह आज भी अपने गुरुओं के
सतत संपर्क में हैं।
बिहार में हुए चारा घोटाले की जांच के बाद से
चर्चा में आए आइपीएस राकेश अस्थाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। करीब एक दशक बाद
उनकी सीबीआइ में कार्यकारी निदेशक के रूप में वापसी हुई है। एक ओर जहां बिहार और
गुजरात से उनका गहरा नाता रहा है, वहीं आगरा से भी उनके गहरे संबंध हैं।
सेंट जोंस कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षक टीएन अस्थाना ने बताया कि राकेश अस्थाना उनके
कॉलेज के छात्र रहे हैं।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?