गुरुवार सुबह आरआई परिवादी उम्मेदसिंह को अपनी कार से राइकाबाग फ्लाई ओवर
पर ले गया। इस दौरान एसीबी के अधिकारी भी उनका पीछा करते रहे। फ्लाई ओवर के
ऊपर कार रोक आरआई ने पैसे मांगे। पैसे देते समय उसे कुछ शक हुआ और वह कार
से बाहर निकल गया। इस दौरान एसीबी की टीम भी वहां पहुंच गई।