caught grafter RI by the ACB -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्वतखोर आरआई चढ़ा एसीबी के हत्थे

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 फ़रवरी 2017 5:49 PM (IST)
रिश्वतखोर आरआई चढ़ा एसीबी के हत्थे
जोधपुर। एसीबी ने गुरुवार को कार्रवाई कर एक आरआई को रिश्वत लेते हुए हिरासत में लिया है। दरअसल इंडियन एयर फोर्स में एयरमैन उम्मेदसिंह राठौड़ की जिले के सालवा कलां गांव में पुस्तैनी जमीन है। इसके बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच विवाद था। बंटवारे के लिए उसने पटवारी व आरआई से संपर्क किया। उन्होंने उससे इस काम के लिए 40 हजार रुपए की मांग की। बाद में सौदा 35 हजार में तय हुआ। इसके तहत उम्मेदसिंह ने कुछ दिन पूर्व आरआई सुरेश गर्ग व सालवा की महिला पटवारी को अपने घर बुला बीस हजार रुपए थमाए। ये राशि देने का परिवादी ने वीडियो तैयार कर लिया। इसमें साफ दिख रहा है कि आरआई ने राशि लेकर पटवारी को थमा दी। पटवारी ने यह राशि गिन कर अपनी जेब में डाल दी। इसके बाद अलग-अलग किस्त में वह उसे कुल तीस हजार रुपए दे चुका था। अंतिम किश्त के रूप में कल पांच हजार रुपए देने थे। यह राशि देने से पूर्व उसने एसीबी से संपर्क साध सारी जानकारी दे दी। ऐसे आया पकड़ में

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ गर्ल्स के उत्साह, उमंग और उत्सव में खिली दिल की धडक़न]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement