case of audio clips linked to corruption Sikar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीकर में भ्रष्टाचार से जुड़ी ऑडियो क्लिप का मामला

khaskhabar.com: रविवार, 11 सितम्बर 2016 7:07 PM (IST)
सीकर में भ्रष्टाचार से जुड़ी ऑडियो क्लिप का मामला
झुंझुनूं। सीकर सीएमएचओ डॉ. एसएस अग्रवाल को भ्रष्टाचार की बातों से जुड़ी जिस ऑडियों क्लिप के कारण सीकर सीएमएचओ पद से हटा दिया गया है, उसमें अब इसमें झुंझुनूं सीएमएचओ डॉ. एसएन धौलपुरिया भी फंसते दिख रहे हैं। एक ऑडियो क्लिप में झुंझुनूं सीएमएचओ का नाम लिया गया है। दो मिनट की इस क्लिप में डॉ. अग्रवाल पीसीपीएनडीटी सेल के लिपिक मुरारीलाल से कह रहे हैं कि तू समझ गया ना, मेरी झुंझुनूं सीएमएचओ से बात हो गई है। उनसे जाकर मिल ले, काम हो जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि डॉ. अग्रवाल किस तरह के काम की बात कर रहे हैं। इस ऑडियो क्लिप में जोधपुर की भी एक पार्टी का भी जिक्र है। इसमें डॉ. अग्रवाल कह रहे हैं कि इस पार्टी से एक-दो दिन में बात हो जाएगी। यह भी जांच का विषय है कि जयपुर की कौनसी पार्टी है और उसका क्या काम सीएमएचओ करने वाले थे। सूत्र बताते हैं कि इस पूरे खेल में सीकर के अलावा झुंझुनूं के सीएमएचओ ऑफिस के कार्मिक भी शामिल हैं। झुंझुनूं सीएमएचओ से यह ऑडियो क्लिप लीक होने को भी इस से जोडक़र देखा जा रहा है। डॉ. धौलपुरिया ने इस बारे में कहा कि यह शायद 7-8 महीने पुरानी बात है। झुंझुनूं में पीसीपीएनडीटी इंचार्ज रहते हुए नंदलाल पूनिया का कोई केस बनाया हुआ था। मुझे सही तो याद नहीं है, शायद नवलगढ़ में केस बनाया था। इसमें ओआईसी सीकर सीएमएचओ हैं। उसी के संबंध में उन्होंने मुझे फोन किया था। शायद कोर्ट पेशी थी। कोर्ट या वकील ने ओरिजनल फाइल मांगी होगी। जो बाद में नंदलाल पूनिया खुद ही यहां आकर ले गया था। झुंझुनूं में बनी सीडी ही की गई वॉट्सएप पर वायरल सीकरसीएमएचओ ऑफिस में सभी ऑडियो क्लिप एक पैनड्राइव में रखे गए थे, लेकिन वह गायब हो गया। यह झुंझुनूं सीएमएचओ ऑफिस पहुंच गया। वहां सीडी तैयार की गई। इसके बाद वाट्सएप ग्रुप बनाकर स्वास्थ्य निदेशालय के अफसरों और एसीबी को ऑडियो क्लिप भेज दी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement