Canal Program relise for Irrigation of Kharif crops continues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खरीफ की फसलों की सिंचाई के लिए नहरी कार्यक्रम जारी

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जुलाई 2017 2:39 PM (IST)
खरीफ की फसलों की सिंचाई के लिए नहरी कार्यक्रम जारी
चंडीगढ़। खरीफ सिंचाई विभाग ने खरीफ की फसलों की सिंचाई के लिए नहरी कार्यक्रम जारी कर दिया है। सिंचाई विभाग पंजाब के प्रवक्ता ने बताया कि 1 से 8 जुलाई तक रोपड़ हैडवर्क्स से निकलने वाली नहरें (सरहिंद कैनाल सिस्टम) और भटिंडा ब्रांच, बिस्त दोआब कैनाल, सिधवां ब्रांच, पटियाला फीडर और अबोहर ब्रांच क्रमश: पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि भाखड़ा मेन लाइन में से निकलती नहरें जोकि ग्रुप-ए में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। घग्गर लिंक और पटियाला माइनर जोकि ग्रुप-बी में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर शेष बचता पानी मिलेगा। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सरहिंद फीडर में से निकलते सभी रजबाहे जोकि ग्रुप-ए में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा जबकि सरहिंद फीडर में से निकलती अबोहर ब्रांच और इसके सभी रजबाहे जो कि ग्रुप-बी में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर शेष बचता पानी मिलेगा। वहीं, अप्पर बारी दोआब कैनाल में से निकलती नहरें, कसूर ब्रांच लोअर और इनके रजबाहों को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी दिया जाएगा जबकि सभराओ ब्रांच, लाहौर ब्रांच, मेन ब्रांच लोअर और इनके रजबाहों को क्रमवार शेष बचता पानी मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement