camp will take place 65 to 15 Crop Insurance Scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

15 को 65 स्थानों पर लगेंगे फसल बीमा योजना शिविर

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 10:15 AM (IST)
15 को 65 स्थानों पर लगेंगे फसल बीमा योजना शिविर
मंडी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी मौसम में फसल बीमा हेतु जिला मण्डी में चलाए जा रहे अभियान के द्वितीय चरण में आज 69 स्थानों पर विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाए गए, जिनमें लगभग 3200 किसानों ने भाग लिया तथा लगभग 1600 किसान फसल बीमा हेतु पंजीकृत हुए। उपनिदेशक कृषि आरके कौण्डल ने बताया कि गेहूं फसल बीमा हेतु सबसे अधिक उत्सुकता विकास खण्ड करसोगए गोहर, द्रंग, सिराज तथा बल्ह के किसानों में देखी गई। इस अभियान में कृषि विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी व पंचायत सचिव उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तृतीय चरण में 15 दिसम्बर को सभी दस विकास खण्डों के 65 स्थानों पर 138 पंचायतों हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि किसानों को एक ही स्थान पर फसल बीमा के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। इसके अन्तर्गत सराज विकास खण्ड के बुंग, लम्बाथाच, गुडाह, काकड़ाधार, कसौड़, बागाचनोगी तथा घाट, चैंतड़ा विकास खण्ड के मराथू, कोलिंग, बनांदर, खद्दर तथा सैंथल में, करसोग विकास खण्ड के मेहरण, बखरोट, पांगणा, डबरोट तथा केलोधार में, धर्मपुर विकास खण्ड के चैनटा, चैक, सरी,कथोण, भोर तथा सधोट में,द्रंग विकास खण्ड के बडवाहण, बथोरी, चुक्कू, लटरौण, मसोली तथा नोहाली में, गोपालपुर विकास खण्ड में, जमणी, रखोह, फतेहपुर, खुडला, भरनाल, नरोला तथा ढलवाण में, सुन्दरनगर विकास खण्ड में बलग, महादेव, चमुखा, मलोह, बटवाड़ा तथा जामला में, मझवाड़, स्योली, सदयाणा, शिवा कटिंडी, चैहटीगढ़, टकोली, कोट में, बल्ह विकास खण्ड के दसेहड़ा, समोण, टरोह, चलाह, गोड़ा गागल, ढाबण व पाधरू में 15 दिसम्बर को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कौण्डल ने जिला मण्डी के सभी किसानों से अनुरोध किया है कि रबी फसल बीमा केवल 31 दिसम्बर तक ही करवाया जा सकता है। आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं।
अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement