By running a campaign, the destitute cows roaming on the streets were sent to Gaushala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंशों को भेजा गौशाला

khaskhabar.com: शनिवार, 09 मार्च 2024 4:18 PM (IST)
अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंशों को भेजा गौशाला
झालावाड़। झालावाड़ शहर में बेसहारा गौवंश के सड़कों पर विचरण करने से आमजन को परेशानियां आती है साथ ही दुर्घटना की आंशका रहती है। दुर्घटना में जानमाल की हानी भी होती है। इसको देखते हुए शुक्रवार को झालावाड़ शहर में ऐसे गौवंशों के लिए अभियान चलाया गया। नगर परिषद् झालावाड़ के आयुक्त एवं प्रशिक्षु आईएएस शुभम भैसारे के मार्गदर्शन में नगर परिषद् झालावाड़ द्वारा टीमे बनाकर मेडिकल काॅलेज, आनन्द विहार काॅलोनी, मिनी सचिवालय, मामा-भान्जा चौराहा, गोदाम की तलाई, जामा मस्जिद आदि क्षेत्रो से बेसहारा गौवंशो को पकड़कर श्री कृष्ण गौशाला झालावाड में पहुंचाया गया। इस दौरान पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को निर्देशित किया गया की उक्त पशुओं की टेगिंग करवाकर टीकाकरण कार्य करवाया जाए एवं नन्दियों का बधियाकरण किया जाए। साथ ही गौशाला प्रबंधक को निर्देशित किया गया की इन पशुओं को गौशाला से बाहर नहीं छोड़ा जाए। नगर परिषद् आयुक्त ने बताया कि आगामी दिनों में भी इसी प्रकार बेसहारा पशुओं को रात्रि में पकड़कर गौशाला में भेजा जाएगा।
उन्होंने कहाकि जो पशुपालक अपने गौवंश को सड़कों पर छोड़ देते है वे अपने पशुओं को घर पर बांधकर रखें अन्यथा सड़क पर पाये जाने पर ऐसे गौवंशों को गौशाला में छोड़ दिया जाएगा और संबंधित पशुपालक के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सभी पशुपालक अपने पशुओं में पशुपालन विभाग द्वारा टेगिंग करवाया जाना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर नगर परिषद् सभापति संजय शुक्ला, उप सभापति प्रदीप सिंह राजावत, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. टी.ए. बन्सोड, पार्षद रईस चौधरी, पंकज शर्मा सहित नगर परिषद् के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement