khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 11:42 PM (IST)
कपूरथला। हथियार के बल पर लूटपाट करने और उस सामान को बेचने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भुलत्थ थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भुलत्थ के तलवाड़ा निवासी तरनजीत सिंह उर्फ तरना पुत्र जोगिंदर सिंह और तलवंडी पुरदल निवासी मलकीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह के पास से एक मैग्जीन वाली पिस्टल, एक जिंदा राॅड, एक लाख की नकदी और एक बाइक बरामद की गई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में करीब एक दर्जन वारदातें कबूल की है। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है। जिसके बाद कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।