Businessman fires in protest against robbery, continues for the second day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यापारी पिता-पुत्र पर फायरिंग कर लूट के विरोध में दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मई 2017 4:25 PM (IST)
व्यापारी पिता-पुत्र पर फायरिंग कर लूट के विरोध में दूसरे दिन भी जारी रहा धरना
करौली। पिछले दिनों व्यापारी पिता-पुत्र पर फायरिंग कर रुपए लूटने के मामले में मंगलवार को दूसरे दिन भी हिंडौन शहर की सभी किराना-परचून की दुकानें बंद रही। घटना के विरोध में दुकानदार मुख्य बाजार के डेम्परोड चौराहे पर धरने पर बैठ हैं। इस दौरान घटना के दोषियों की गिरफ्तारी में नाकाम पुलिस प्रशासन के खिलाफ दुकानदारों ने जमकर नारेबाजी की। किराना परचून संघ के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की इस कार्यशैली से व्यापारियों में खासा रोष व्याप्त है। अग्रवाल ने बताया कि जब तक पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर लेती तब तक काली पट्टी बांधकर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारी गोवर्धन ने परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement