Bus collides with a wood-laden cart due to dense fog; one young man killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घने कोहरे के कारण बस लकड़ी से भरे जुगाड़ से टकराई, एक युवक की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 05 जनवरी 2026 6:19 PM (IST)
घने कोहरे के कारण बस लकड़ी से भरे जुगाड़ से टकराई, एक युवक की मौत
सात छात्राएं घायल, तीन की हालत गंभीर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर ट्रॉमा हॉस्पिटल में घायलों से मिलकर जाना हाल-चाल लालसोट । लालसोट–कोटा मेगा हाईवे पर सोमवार को घने कोहरे के कारण कल्याणपुरा गांव के पास एक निजी बस सड़क किनारे खड़े लकड़ी से भरे जुगाड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लालसोट पढ़ने जा रहीं सात छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दिलीप सिंह मीणा सहित लालसोट व मंडावरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी व जिला अस्पताल लालसोट पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जयपुर ट्रॉमा हॉस्पिटल रेफर किया गया।
इधर, सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जयपुर ट्रॉमा हॉस्पिटल पहुंचे और घायल छात्राओं से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।
मंडावरी पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह सवाई माधोपुर से लालसोट की ओर आ रही निजी बस घने कोहरे के कारण कल्याणपुरा के पास लकड़ी से भरे जुगाड़ से टकरा गई। हादसे में 45 वर्षीय कालूराम की मौत हो गई।
घायलों की पहचान : पुलिस हेड कांस्टेबल कैलाशचंद ने बताया कि हादसे में घायल छात्राओं में तनु (22) निवासी जस्ताना, अंजलि (20) निवासी मलारना चोड, काडू (24) निवासी मलारना चोड, शिवानी (20), वंदना (20) निवासी टोंड, पुवीशा एवं पायल निवासी बरियारा शामिल हैं।
इनमें से तनु, अंजलि और काडू की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर ट्रॉमा हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement