khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 00:51 AM (IST)
भठिंडा। भठिंडा के परस राम नगर चौंक में कांग्रेस पार्टी की ओर से सांसद भगवंत मान का पुतला फूंक पर रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अशोक कुमार की अगुवाई में पुतला फूंक कर संबोधन करते हुए कहा कि सांसद मान ने नीले कार्ड धारकों को भीखारी शब्द से संबोधन किया है जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सांसद मान ने पंजाब के मजदूर व मेहनतकश लोगों को भीखारी बोल कर उनको बेईज्जत किया है।
इस मौके पर पार्षद जगराज सिंह, निर्मल कौर, दुली चंद, हरविंदर लड्डू, अवतार नीटू ने कहा कि आम आदमी पार्टी नशा मुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब की बातें करती है जबकि इनकी खुद की पार्टी में भी भ्रष्टाचार चल रहा है। टिकटों के लिए पैसे लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग भी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।