Burglar gang member arrested, one absconding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक फरार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 8:20 PM (IST)
चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक फरार
फगवाड़ा। सतनामपुरा पुलिस ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसका साथी मौके से फरार हो गया। इनका एक साथी पहले से ही चोरी के मामले में जेल में है। एसपी फगवाड़ा जसबीर सिंह राए ने बताया कि डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो की निगरानी में थाना सतनामपुरा प्रभारी सिकंदर सिंह तथा एएसआई हरजिंदर सिंह ने हदियाबाद चौक में नाकांबदी में चैकिंग के दौरान हाकुपरा साइड के तरफ से आते चोरी व लूटपाट के मामलों में वांछित गोबिंदा पुत्र मंगा वासी हदियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। इसका एक साथी सागर कुमार उर्फ भूति फरार हो गया। उससे एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, 3 गैस सिलंडर , 4 मोबाइल व एक डीवीडी बरामद की गई। उसने बताया कि उनका एक साथी डेविड पहले ही चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसने बताया कि तीनों गैंग बनाकर बंद कोठियों के ताले तोड़ कर तथा प्रवासी मजदूरों के घरों में जाकर गैस सिलेंडर व अन्य कीमती समान चुराते थे। इन्होंने हदियाबाद,सतनामपुरा व सिटी क्षेत्र में करीब 15 चोरी की वारदातों के अंजाम दिया। एसपी राए ने बताया कि इसके फरार साथी भूति को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement