Advertisement
बुंदेलखंड : बालू के अवैध खनन पर 'लॉकडाउन' नहीं!

उन्होंने कहा कि "बिना एंट्री एक हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर-ट्रॉली रात भर का पुलिस का हिस्सा होता है। जमा किए गए बालू की ढुलाई कर रहे मुगौरा गांव के देवा यादव की ट्रैक्टर-ट्रॉली को नरैनी कोतवाली में तैनात सिपाही धर्मेंद्र ने बुधवार को पकड़ा भी था, लेकिन इसी कारोबार से जुड़े इंद्रपाल नामक व्यक्ति के पास सिपाही ने 12 हजार रुपये में उसकी (देवा की) स्कूटी गिरवी रख रिश्वत लेने के बाद छोड़ दिया था।"
शर्मा ने आरोप लगाया कि "लॉकडाउन घोषित होने के बाद बागै नदी की जिस अवैध बालू खदान में पुन: खनन शुरू हुआ है, उसे एक माह पूर्व अनुसूचित जाति आयोग के आदेश पर पुलिस अधीक्षक सीज भी कर चुके हैं।"
जिले के खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने बताया, "नरैनी क्षेत्र की बागै नदी में मोतियारी, राजापुर, नौगवां और मुगौरा गांव में वैध चिन्हित बालू घाट नहीं है। फिलहाल लॉकडाउन घोषित होने के बाद सभी वैध बालू खदानों में खनन कार्य बंद चल रहा है। यदि कहीं भी खनन हो रहा है तो उसे रोकने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की है।"
नरैनी क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस से शुक्रवार को कहा कि "पूरा पुलिस बल इस समय लॉकडाउन का पालन कराने पर व्यस्त है। हो सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी ऐसा करवा रहे हों, लेकिन अवैध बालू खनन में लगे जिन लोगों के नाम गिनाए जा रहे हैं, वे एक विधायक के रिश्तेदार हैं। ऐसे में नेताओं से पंगा कौन लेगा।"(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांदा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


