Advertisement
दाउद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चलेगा बुलडोजर, जर्जर 'मुसाफिरखाना' इमारत पर BMC ने चस्पा किया नोटिस

बीएमसी के अधिकारियों द्वारा हाल ही में किए गए निरीक्षण में पाया गया कि इमारत लगभग खाली हो चुकी है। केवल ग्राउंड फ्लोर पर प्रार्थना हॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है। बीएमसी का कहना है कि इमारत की जर्जर हालत से वहां आने वाले लोगों और राहगीरों की जान को खतरा है।
वहीं, सेकंड कूपर स्ट्रीट के प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य में भी यह इमारत बाधा बन रही है। बीएमसी के अनुसार, सड़क के अलाइनमेंट में इमारत का कुछ हिस्सा आ रहा है और यहां सड़क निर्माण का काम प्रस्तावित है।
नोटिस में बताया गया है कि सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (एसबीयूटी) ने प्रार्थना हॉल का इस्तेमाल करने वालों को धार्मिक गतिविधियां जारी रखने के लिए दो विकल्प दिए हैं। इनमें सेक्टर-4 के अन नसर टावर में यूनिट एफ67, एफ68 और S68 में अस्थायी प्रार्थना स्थल उपलब्ध कराना अथवा दूसरी उपयुक्त जगह किराये पर लेने के लिए आर्थिक मुआवजा देना शामिल है।
बीएमसी ने प्रार्थना हॉल का इस्तेमाल करने वालों से कुरान शरीफ और अन्य धार्मिक वस्तुओं को सम्मानपूर्वक सुरक्षित हटाने तथा पूरी इमारत खाली करने को कहा है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तारीखों पर पुलिस बंदोबस्त में इमारत को गिराने की कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा,"कानून-व्यवस्था के लिए मुंबई नगर निगम जिम्मेदार होगा।"
मस्जिद के इमाम ने कहा, "हम बस इतना चाहते हैं कि उस तरफ से चार लोग और इस तरफ से चार लोग एक साथ बैठें और बातचीत करके कोई समाधान निकालें। बीच में क्या निर्माण या व्यवस्था की जा सकती है और कहां जगह दी जा सकती है, इस पर बात हो।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


