Advertisement
बुंदेलखंड: अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का...

जल पुरुष के नाम से देश में चर्चित राजेन्द्र सिंह के शिष्य और महात्मा गांधी आवार्ड से पुरुष्कृत सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रैकवार इस आम बजट में बुंदेलखंड़ अलग से कुछ न किए जाने पर बेहद निराश हैं, उन्होंने बताया कि ‘साल 2010-11 बुंदेलखंड़ के किसानों की बदहाली जानने आई केन्द्रीय समिति ने अपनी एक रिपोर्ट में यूपी के बुंदेलखंड के लिए 3,844 करोड़ रुपये के पैकेज की दिए जाने की अनुसंसा करते हुए यहां केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना, बेतवा नदी में बांध का निार्माण, उद्योगों की स्थापना के लिए सेंट्रल एक्साइज, आयकर एक्साइज एवं कस्टम, तथा सर्विसेज टैक्स में शत प्रतिशत की छूट देकर संतुलित विकास कराने की सिफारिश की थी।’ उन्होंने बताया कि ‘केन्द्रीय समिति (जिसमें जल संसाधन विभाग, नेशनल रैन पेड एरिया एथाॅरिटी के सीईओ, केन्द्रीय ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग और कृषि एवं सहकारिता विभाग के प्रतिनिधि शामिल थे) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि झांसी से 5 लाख 58 हजार 377, ललितपुर से 3 लाख 81 हजार 316, बांदा से 7 लाख 37 हजार 920, महोबा 2 लाख 97 हजार 547, हमीरपुर से 4 लाख 17 हजार 489, चित्रकूट से 3 लाख 44 हजार 801 और जालौन से 5 लाख 38 हजार 147 किसान ‘पलायन’ कर चुके हैं।’ रैकवार ने बताया कि ‘केन्द्रीय समिति की यह रिपोर्ट आज भी प्रधानमंत्री कार्यालय में मौजूद है, जो बुंदेलखंड़ के बदहाल किानों की कहानी बयां कर रही है, फिर भी किसानों की दोगुना आय का दंभ भरने वाली मोदी सरकार ने अपने अंतिम बजट में अनदेखी की है। यहां के संतुलित विकास के लिए बजट में अलग से प्राविधान किए जाने की आवश्यकता थी।’
वामपंथी विचारधारा के बुजुर्ग अधिवक्ता और बांदा अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह चैहान भी यहां के किसानों के लिए बजट में अलग से कुछ ‘उल्लेख’ न किए जाने से हतप्रभ हैं। उनका कहना है कि ‘प्राकृतिक आपदा के आलावा यहां अन्ना (आवारा) मवेशी किसानों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत हैं। सिर्फ बांदा जिले में दो लाख से ज्यादा अन्ना मवेशी विचरण कर रहे है, जो रात में किसानों की फसल चट कर देते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने झांसी दौरे में इन मवेशियों से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन धरातल में कुछ नहीं हुआ। वे कहते हैं कि ‘कम से कम बजट में ही किसानों की सुधि ले ली जाती तो बेहतर था।’ इन्होंने केन्द्र सरकार के इस बजट को पूंजीपतियों का समर्थक बताया।
इन सबके इतर, बांदा-चित्रकूट के भाजपा सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि ‘केन्द्रीय बजट हर वर्ग के लिए फायदेमंद है, रही बात बुंदेलखंड़ के विकास की तो बुधवार को बांदा व चित्रकूट के पांच विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी कार्यालय में मुलाकात कर समस्याएं रखी गई हैं, उन्होंने निस्तारण का भी भरोसा दिया है।’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांदा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


