मायावती ने कहा,
‘‘परंतु सपा नेता को अपने भविष्य से ज्यादा अपनी कौम की, सूबे की व मुल्क
की फिक्र पहले करनी चाहिए। जहां तक बसपा का सवाल है तो इस पार्टी ने कभी
किसी समाज का सिर झुकने नहीं दिया है। वह सर्वसमाज के हित व कल्याण के लिए
पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ हर स्तर पर काम करती रही है। यही कारण है कि
मुस्लिम समाज के लोगों को बसपा के नेतृत्व पर ज्यादा भरोसा है। वे तथ्यों
के आधार पर यह भी जानते हैं कि जब-जब बसपा सत्ता में रही है तब-तब भाजपा
काफी कमजोर हुई है। जबकि जब सपा की यहां हुकुमत रही है तो भाजपा मजबूत हुई
है। ऐसा इसलिए कि सपा व भाजपा दोनों में अंदरूनी मिलीभगत रही है और दोनों
एक-दूसरे की भीतरी मदद करते रहे हैं।’’
मायावती ने यह भी कहा कि
भाजपा को हराने और सपा के चंगुल से निकलकर बसपा से जुडऩे के लिए मुस्लिम
समाज का स्वागत है। मायावती ने प्रदेश के मुस्लिम समाज को बधाई देते हुए
उनका स्वागत किया है।
(आईएएनएस)