BSF shoots down drone on Pak border, narcotics seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएसएफ ने पाक सीमा पर ड्रोन को मार गिराया, नशीला पदार्थ जब्त

khaskhabar.com: सोमवार, 31 जुलाई 2023 2:06 PM (IST)
बीएसएफ ने पाक सीमा पर ड्रोन को मार गिराया, नशीला पदार्थ जब्त
चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक ड्रोन को मार गिराया है और उसमें लाया जा जा रहा तीन किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, "रविवार रात करीब नौ बजे सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने तरनतारन जिले के कलाश गांव के पास पाकिस्तान से भारत में प्रवेश कर रहे एक ड्रोन की आवाज सुनी।" सोमवार सुबह इलाके में पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।
तलाशी के दौरान, सैनिकों को खेतों से पीले टेप में लिपटे एक पैकेट में हेरोइन की एक बड़ी खेप मिली।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement