BSF flown 14 posts, including 2 Rangers 8 Stack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BSF ने 14 पोस्टें उड़ाईं, 2 रेंजर्स सहित 8 ढेर

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 10:22 AM (IST)
BSF ने
14 पोस्टें उड़ाईं, 2
रेंजर्स सहित 8 ढेर
जम्मू: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सांबा, जम्मू, राजौरी और पुंछ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के निकट संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अग्रिम गांवों को निशाना बना कर मंगलवार सुबह फिर गोलीबारी की, जिसमें 10 नागरिकों की मौत हो गई और 3 सैन्य सहायकों सहित 30 लोग घायल हो गए। वहीं पाक की ओर से दागे जा रहे मोर्टारों के चलते सीमावर्ती कस्बे के रामगढ़, अर्निया, मेंढर में बाजार बंद रहे। बी.एस.एफ. ने जम्मू के रामगढ़ और अर्निया सैक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे इलाके में जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स की 14 चौकियां को उड़ा दी और 2 रेंजर्स सहित 6 नागरिकों को ढेर कर दिया है। राजौरी जिले के तारकुंडी क्षेत्र में पाकिस्तान सेना की ओर से एक मोर्टार दागा गया, जिसमें एक महिला और उसकी बहू की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था! यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement