broker ANM husband is also a fraud doctor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दलाल एएनएम का पति भी है झोलाछाप डॉक्टर

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 11:36 AM (IST)
दलाल एएनएम का पति भी है झोलाछाप डॉक्टर
झुंझुनूं। झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ में तीन दिन पहले पीसीपीएनडीटी सेल द्वारा पकड़ी गई दलाल एएनएम सोनू बिश्वास उर्फ संग्रामी का सच भी कोई कम चौंकाने वाला नहीं है। सोनू बिश्वास का पति सीकर जिले के दादिया गांव की एक जर्जर इमारत में न केवल परिवार के साथ रहता है, बल्कि गांव में झोलाछाप चिकित्सकीय कार्य भी करीब 15 से 17 सालों से कर रहा है। एक कमरे में माइनर ऑपरेशन से लेकर फिजीशियन तथा गर्भपात तक के कार्य कराए जा रहे हैं। सीकर के चिकित्सा महकमे और प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं हैं। संग्रामी के घर पर फिलहाल ताला लगा हुआ है लेकिन, घर के बाहर एक कमरे में चलने वाले जुगाडू क्लिनिक वाला कमरा खुला हुआ है। इस कमरे में चिकित्सकीय कार्य की सभी चीजें मिली। संग्रामी का झोलाछाप चिकित्सक पति भी फरार है। घर में चल रहे इस चिकित्सालय की कल्पना एक मल्टी स्पेशिलटी अस्पताल से कम नहीं हैं। यहां पर डॉक्टर, दवा, चिकित्सा, परामर्श और जरूरत पडऩे पर माइनर ऑपरेशन सहित सभी सुविधाएं मौजूद थीं। 15 साल से कर रहा इलाज यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement