Broken tombs from the graveyard in hathras-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अज्ञात लोगों ने समाज विशेष के कब्रिस्तान से तोड़ी कब्रे, आक्रोश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 9:27 PM (IST)
अज्ञात लोगों ने समाज विशेष के कब्रिस्तान से तोड़ी कब्रे, आक्रोश
हाथरस। हाथरस जिले के क़स्बा सिकंदराराऊ में शरारती तत्वों ने शुक्रवार को पुरदिलनगर रोड पर स्थित मुस्लिम अब्बासियों के कब्रिस्तान में कई कब्रों को तोड़ दिया। इसका पता तब चला जब एक व्यक्ति अपने पुरखों की कब्र पर फातिया पढ़ने वहां गया। उसे कब्रिस्तान में कब्रें टूटी मिली। इस बात की खबर जब समाज के लोगों को मिली तो उनमे आक्रोश पैदा हो गया। समाज के लोगों ने कोतवाली पर इकठ्ठा होकर आक्रोश का इजहार किया और माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे शरारती तत्वों को पकड़ने की मांग की। इंस्पेक्टर ने आक्रोशित लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी को कानून तोड़ने की इजाजत नही दी जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी। क्या कारण है की पिछले चार दिन से एक विशेष वर्ग के खिलाफ अज्ञात लोगो द्धारा तरह तरह की घटनाएं की जा रही है। कभी मीट की दुकानों को जलाना कभी, कभी कब्रों को तोड़ना...

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement