broke down gaurav path in Dholpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निर्माण के दौरान ही टूटने लगा गौरव पथ

khaskhabar.com: सोमवार, 31 जुलाई 2017 3:25 PM (IST)
निर्माण के दौरान ही टूटने लगा गौरव पथ
धौलपुर। जिले की ग्राम पंचायत पिपहेरा में सरकार द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनवाया जा रहा गौरव पथ ठेकेदार की मनमानी के चलते निर्माण के दौरान ही टूटने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार लाखो रूपये देकर लोगो को आवागमन की सुविधा के लिए गौरव पथ का निर्माण करा रही है.जबकि ठेकेदार द्वारा मानकों को दरकिनार करते हुए गौरव पथ निर्माण में लाल बजरी और कंकड़ों का बड़ी मात्रा में उपयोग किया जा रहा है। जिसके कारण सड़क की गुणवत्ता कमजोर हो रही है। ग्रामीण भूप सिंह ने बताया कि स्थानीय विधायक की अभिशंषा पर सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौरव पथ सड़को का निर्माण कराया जा रहा है। कूकरा मांकरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सम्बंधित एजेंसी द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए एस्टीमेट को ताक पर रखते हुए चंबल बजरी के स्थान पर पार्वती नदी की घटिया किस्म की लाल बजरी का उपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ जगहों पर सड़क निर्माण के एक हफ्ते बाद ही दरारें देने लगी है और कई स्थानो पर धसने लगी है। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर गौरव पथ के गुणवत्ता की जांच कराने एवं संबंधित एजेंसी के खिलाफ घटिया सामग्री का उपयोग करने पर कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement