Bring Government Schemes to people said Kullu Deputy Commissioner Yunus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अधिकारी आम लोगों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाएं: डीसी

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 मार्च 2018 4:43 PM (IST)
अधिकारी आम लोगों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाएं: डीसी
कुल्लू। उपायुक्त यूनुस ने जिला के सभी अधिकारियों को आम जनता को स्वच्छ, संवेदनशील व जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को बचत भवन में विभिन्न विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि उपमंडल अधिकारियों, वन विभाग, पुलिस, आबकारी एवं कराधान, राजस्व, खनन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों को आम जनता के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए, ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच सके। यूनुस ने बताया कि राज्य सरकार ने अभी हाल ही में महिला सुरक्षा और वनों की सुरक्षा के लिए दो हैल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। संबंधित विभाग इन हैल्पलाइन नंबरों को महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित करें। उपायुक्त ने खनन विभाग के अधिकारियों को खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन विभाग के अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करें और अवैध खनन के मामले सामने आने पर त्वरित कार्रवाई करें।
उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में आम जनता की सुविधा के लिए शिकायत निवारण कक्ष स्थापित करने का सुझाव दिया और कहा कि वे आम लोगों की शिकायतों व समस्याओं का समाधान एक माह के भीतर करने का प्रयास करें। उपायुक्त ने कुल्लू और मनाली के एसडीएम को विभिन्न पर्यटक स्थलों, होटलों व रेस्तरांओं में देर रात को आयोजित की जाने वाली पार्टियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। अगर ऐसी पार्टियों में रात दस बजे के बाद डीजे या लाउड स्पीकरों से ध्वनि प्रदूषण हो रहा हो तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
जिला में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को तेजी से पूरा किया जाना चाहिए। संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इन कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा करें और इन्हें तय अवधि में पूरा करवाएं। बैठक में एडीएम अक्षय सूद, मनाली के एसडीएम रमन घरसंगी, बंजार के एमआर भारद्वाज, आनी की पूजा चैहान और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement