बारां। श्री दक्ष प्रजापति चैरासी महापंचायत कोटा के संभागीय अध्यक्ष रामचन्द्र गढ़वाल प्रजापति के नेत्तव मे रविवार को जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष कृष्ण पाटीदार के बारां आगमन पर झालावाड़, कोटा व बारां तीनो जिलों की सीमाओं पर प्रजापति समाज व ईंट भट्टा यूनियन के पदाधिकारियों के द्वारा बारां झालावाड़ मेगा हाईवे पर स्वागत किया गया। समाज के प्रतिनिधियों व आवा कजावा ईंट भटृटा ईकाईयों के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष को साफाबन्दी करके माला पहनाकर मुंह मीठा कराया गया। सुबह 10 बजे झालावाड़ से रवाना हुये पाटीदार का श्री दक्ष प्रजापति समाज के संभागीय अध्यक्ष रामचन्द्र गढ़वाल के नेत्त्व मे प्रजापति समाज व ईंट भट्टा यूनियन के पदाधिकारियों ने झालावाड़, कोटा व बारां तीनो जिलों की सीमाओं पर पाटीदार का स्वागत किया तथा सरकार द्वारा ईंट भट्टों के बारे मे पोलिसी बनाने पर आभार जताया। साथ ही उन्होने एक ज्ञापन सोंपकर ईंट भट्टों के लिए जमीन आवंटित करने व माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष की नियुकित भी अतिशीघ्र करने की मांग की तथा साथ ही पोलिसी के नियम व शर्तों को शीघ्रताशीघ्र लागू करते हुये सभी जिलों के जिला कलेक्टर द्वारा कुम्हार समाज के ईंट भट्टों के लिए नियमानुसार प्रत्येक ईकाई को 4 हजार वर्गमीटर जमीन आवंटित करने हेतु निर्देश देने की की भी मांग की इसी सम्बंध मे अध्यक्ष महोद्य को संभागीय अध्यक्ष रामचन्द गढ़वाल द्वारा अवगत कराया गया कि कुम्हार समाज के 95 प्रतिशत ईंट भट्टा ईकाईयों के सदस्य भूमिहीन है व अक्टुबर से ईंट भट्टें चालू होने को है और कुम्हार समाज की आजीविका ईंट भट्टों पर ही निर्भर है।