Breaking shutter 14 lakh mobile stolen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शटर तोड़कर 14 लाख रुपए के मोबाइल चुराए

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 7:59 PM (IST)
शटर तोड़कर 14 लाख रुपए के मोबाइल चुराए
बदायूं। बदायूं में चाेरों के हौसले बुलंद हैं। व्यस्त और पॉश इलाके में गुरुवार अलसुबह चोर शोरूम का का शटर तोड़कर शटर को तोड़कर 14 लाख रुपए के मोबाइल चुरा ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है । पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। शातिर चोरों ने सबसे पहले दुकान के आगे एक बड़ा वाहन खड़ा कर औजारों और जैक की सहायता से शटर को तोड़कर अंदर घुस गए और सुकून से चोरी की। वे करीब 14 लाख रुपए कीमत के सारे मोबाइल बोरों में भर कर चंपत हो गए। दिन निकलने पर पड़ोसियों द्वारा दुकानदार को सूचना देने पर घटना का पता चला। घटनास्थल से केवल 200 मीटर की दूरी पर रेलवे स्टेशन है और दूसरी ओर नेशनल हाईवे है इतने व्यस्त और पॉश इलाके में चोरी हो जाना पुलिस की डायल 100 सेवा और पूरे पुलिस प्रशासन पर एक प्रश्न चिन्ह लगता है।

[# सपा विधायक अरुण वर्मा पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली युवती की हत्या]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement