Bravery is our identity, Operation Sindoor is a living proof of it: CP Joshi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शौर्य हमारी पहचान है, ऑपरेशन सिंदूर उसका जीता जागता प्रमाण है : सीपी जोशी

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 मई 2025 5:38 PM (IST)
शौर्य हमारी पहचान है, ऑपरेशन सिंदूर उसका जीता जागता प्रमाण है : सीपी जोशी
जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा सेना का सम्मान और मनोबल बढ़ाने के लिए आज जयपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सीपी जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने हमारी वीरता की नई परिभाषा लिखी है, अब कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती। शौर्य हमारी पहचान है और ऑपरेशन सिंदूर उसका जीता जागता प्रमाण है। सीपी जोशी ने कहा कि "भारत पहले जैसा नहीं रहा, अब भारत मुंहतोड़ जवाब देता है, 11 साल पहले जब देश में आतंकी घटनाएं होती थीं तब सिर्फ यही कहा जाता था कि ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन अब पहले जैसा नहीं रहा, पुलवामा में हमारे जवानों पर कायराना हमले के कुछ दिनों के अंदर ही हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक की।पहलगाम हमले के बाद हमने देखा कि हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया, पूरा देश सरकार और सेना के साथ खड़ा है और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement