Brainstorming workshop on water conservation and storage Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल संरक्षण एवं संचयन पर विचार मंथन कार्यशाला सम्पन्न

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जुलाई 2019 10:08 PM (IST)
जल संरक्षण एवं संचयन पर विचार मंथन कार्यशाला सम्पन्न
अर्थशास्त्री एवं जल विशेषज्ञ डॉ. मनोहर सिंह राठौड़ ने जल नीति के बारे मे बताते हुए विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के लिए विभिन्न उपाय बताये। एम.एन.आई.टी. के प्रो.ए.बी.गुप्ता ने विशेष तकनीकी द्वारा अलवर क्षेत्र में Pressurised recharge system के संभावित उपयोग का अध्ययन कर न्युनतम समय में पुन जल को उपयोग मे लाने के बारे में जानकारी दी। भूजल विभाग के अधिकारियो ने स्थानीय भू-संरचना, बहाव तथा वर्षा का अध्ययन करने के उपरांत ही जल संरक्षण को व्यवहार में लाये जाने हेतु तकनीकी प्रस्तुति दी।
कार्यशाला में जल से जुड़े हुए राज्य सरकार के प्रतिनिधि विभागों तथा जयपुर विकास प्राधिकरण, जल संसाधन विभाग, वॉटर शेड, भूजल विभाग, यूनिसेफ के प्रतिनिधियो के साथ गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधिओं ने भाग लिया।
उक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से यह विचार एवं सुभाव सामने आया कि जल सचयन व संरक्षण में ग्राम स्तर पर समुदाय व स्वयं सेवी संस्थओं की भूमिका को अधिकाधिक रूप से बढ़ाया जावे ताकि जन समुदाय पानी के संचयन, सरक्षण एवं उपयोग के लिए जागरूक हो सके।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement